फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही जॉन अब्राहम की 'परमाणु', 4 दिन में ही कमा लिए इतने करोड़

Tue, 29 May 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
विज्ञापन
जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु द स्टोरी ऑफ़ पोखरण ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 24 करोड़ से अधिक का कलेक्शन हासिल कर लिया है। जॉन अब्राहम और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं।  फिल्म की कहानी काफी दमदार है। हालांकि परमाणु पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन उसके बाद से ही फिल्म के कलेक्शन में लगातार बढ़त देखने को मिली।
विज्ञापन


'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। रविवार को फिल्म ने 8.32 करोड़ और सोमवार को 4.10 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 24.88 करोड़ की कमाई की है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी।



वीकेंड पर कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। हाल-फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं है, इसका भी फायदा 'परमाणु' को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें