पोखरण में 'परमाणु' परीक्षण सफल होने के बाद जॉन अब्राहम की अगली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। सत्यमेव जयते मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बन रही है और इस फिल्म को भूषण कुमार और निखिल आडवानी ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
2 of 5
John Abraham
यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम के साथ मनोज बाजपेयी भी हैं। दिसचस्प बात ये हैं कि परमाणु की सक्सेस के बाद जॉन देशभक्ति फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं जिसपर पहले से ही अक्षय कुमार का कब्जा है। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' इस स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। तो हम ये कह सकते हैं मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
विज्ञापन
3 of 5
John Abraham
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में जॉन इंटेस लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में जॉन करप्शन की कमर तोड़ते हुए नजर आएंगे। पोस्टर में लिखा हुआ है, 'बेईमान पिटेगा, करप्शन मिटेगा।''
4 of 5
John Abraham
खैर ये बात तो जरूर है कि एक साथ तीन बड़ी फिल्मों के घमासान से फिल्मों का बिजनस बेहद प्रभावित होता है। सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखेंगे। बता दें ये पहली बार है जब बेस्ट फ्रेंड अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा।
हाल ही में जब जॉन से इस क्लैश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, अक्षय मेरे अच्छे दोस्त हैं, रिलीज डेट क्लैश होने का मामला फिल्म के प्रोड्यूसर्स के बीच का है।