फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन अब्राहम ने निभाया अपना वादा, 'फोर्स 3' में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे; मुहूर्त पूजा से साझा किया वीडियो

Fri, 06 Mar 2026 03:04 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Force 3 Harshvardhan Rane: जॉन अब्राहम द्वारा निर्मित फिल्म 'फोर्स' सीरीज के तीसरे भाग की घोषणा हो चुकी है। फिल्म में इस बार हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे। देखें वीडियो
विज्ञापन
हर्षवर्धन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2011 और 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'फोर्स' और 'फोर्स 2' के बाद अब इसका तीसरी सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म में इस बार हर्षवर्धन राणे भी अहम रोल निभाएंगे। हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'फोर्स 3' के मुहूर्त पूजा का एक खास वीडियो शेयर कर फिल्म की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

'फोर्स 3' का वीडियो
हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त पूजा का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो 'फोर्स 3' के सेट का है, जिसमें हर्षवर्धन राणे पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ हर्षवर्धन ने कैप्शन में लिखा, '#FORCE 3 हमारे साथ रहे।' 

'फोर्स 3' के बारे में
'फोर्स 3' के निर्माता जॉन अब्राहम हैं। इस फिल्म के निर्देशक भाव धूलिया हैं, जिन्होंने 'द फ्रीलांसर' का निर्देशन किया है। इस फिल्म के लेखक सीमाब हाशमी हैं। फिल्म के सेट पर पूजा के बाद इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

'फोर्स' सीरीज
पहली 'फोर्स' 2011 में रिलीज हुई थी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनय देव द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म 'फोर्स 2' 18 नवंबर 2016 को रिलीज हुई थी। कथित तौर पर 'फोर्स 3' 2027 में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें