फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया का कई बार बलात्कार हुआ और एक बार अबॉर्शन भी

Tue, 11 Jun 2013 02:27 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे की हकीकत कितनी स्याह है, इसका जरा सा अंदाजा हमें एक नौजावन अभिनेत्री की मौत ने दिया। जिया खान केवल 25 साल की उम्र में जिंदगी से हार मानकर चली गईं।
विज्ञापन


शुरुआत में कहा गया कि करियर को लेकर उनकी चिंता और निराशा इसकी वजह है। लेकिन क्या नाकामी इतनी बड़ी थी कि मौत को गले से लगा लिया जाए। शायद नहीं।

जिया की मां ने उनकी जो कथित चिट्ठी सामने रखी है, उसे पढ़कर साफ है कि करियर नहीं, बल्कि सूरज पंचोली के साथ बिखरता रिश्ता इस खुदकुशी की वजह बना। पुलिस इस चिट्ठी की विश्वसनीयता जांच रही है।

इस चिट्ठी में जिया ने लिखा है, 'मुझे प्रेगनेंट होने का डर था, लेकिन मैंने खुद को दर्द देने का फैसला किया। जो दुख तुमने मुझे दिया है, उसने मुझे तोड़ दिया है, मेरी रूह को खत्म कर दिया है। मैं हर चीज से दूर भाग रही हूं। करियर कोई मायने नहीं रखता।'
विज्ञापन


इस पत्र में लिखा है, 'जब मैं पहली बार तुमसे मिली थी, तो उत्‍सहित, अनुशासित थी। फिर मुझे तुमसे मोहब्बत हुई। मैं नहीं जानती कि किस्मत हमें साथ क्यों लाई। लेकिन मैंने अतीत में जितना दर्द देखा, बलात्कार सहा, प्रताड़ना और टॉर्चर झेला, उसके बाद मैं यह सब डिजर्व नहीं करती थी।'

आगे लिखा है, 'गोवा ट्रिप मेरा बर्थडे का तोहफा थी, लेकिन तुम्हारे धोखा देने के बावजूद मैंने तुम पर खर्च किया। जब मुझे गहरे तक चोट महसूस हुई, तो मैंने तुम्हारे बच्चे का अबॉर्शन करा दिया। जब मैं वापस आई, तो तुमने मेरा क्रिसमस और बर्थडे डिनर भी खराब कर दिया। वैलेंटाइंस डे पर भी तुम मुझसे दूर रहे। तुम्हें जिंदगी में सिर्फ पार्टी, लड़कियां चाहिए थीं, अपने मंसूबे पूरे करने थे।'

इस पत्र में लिखा है, 'इन दिनों मुझे कोई रोशनी नहीं दिखती और मैं जागना नहीं चाहती। एक वक्‍त था, जब मैं तुम्हारे साथ अपनी जिंदगी की कल्पना किया करती थी, एक भविष्य देखा करती थी। लेकिन तुमने मेरे ख्वाब ‌चकनाचूर कर दिए। मुझे ऐसा अहसास होता है जैसे मैं अंदर से ही मर चुकी हूं। तुमने मेरी मोहब्बत के बदले धोखा और झूठ दिया। यह कोई मायने नहीं रखता कि मैंने तुम्हें कितने तोहफे दिए या तुम्हारे लिए कितनी खूबसूरत ‌बनीं...।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें