आरुषि शर्मा ने पिछले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन की फिल्म में बड़ा रोल पाया था। इस फिल्म में वह जीतेंद्र की हीरोइन बनेंगी। फिल्म में जावेद जाफरी फुटबॉल कोच के किरदार नजर आएंगे। फिल्म 'जादूगर' का निर्देशन खुद समीर सक्सेना करने जा रहे हैं और इसके लेखक हैं बिस्वपति सरकार ने। समीर सक्सेना इससे पहले टीवीएफ के हिट शोज 'परमानेंट रूममेट्स', 'ये मेरी फैमिली', 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' का निर्देशन कर चुके हैं।
ओटीटी के लिए बनने जा रही फिल्म 'जादूगर' के हीरो जीतेंद्र कुमार को फिल्मफेयर के पहले ओटीटी अवार्ड्स में बेस्ट कॉमेडी सीरीज की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिल चुका है। डिजिटल पर उनकी गजब की फैन फॉलोइंग भी है। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में अमन त्रिपाठी का उनका किरदार भी लोगों को खूब भाया और फिल्म 'चमन बहार' भले लोगों को एक सुस्त फिल्म लगी हो लेकिन फिल्म में जीतेंद्र के अभिनय की खूब तारीफ हुई।