फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिस्म-2' में सन्नी के चरित्र के साथ जुड़ेंगे दर्शक: भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मकार महेश भट्ट फिल्म 'जिस्म-2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सन्नी लियोन की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 63 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि फिल्म में लियोन ने एक पोर्न स्टार के किरदार के साथ न्याय किया है और दर्शक भी इस चरित्र के साथ खुद को जोड़ पाएंगे।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा, फिल्म के केंद्र में एक लड़की है, जिसे अपनी कामुकता का प्रचार करना है। यह लड़की पोर्न इंडस्ट्री में काम करती है। हम शुरू में ही तय कर चुके थे कि फिल्म में यह लड़की इस बात को कहने में कोई झिझक महसूस नहीं करेगी कि मैं एक पोर्न स्टार हूं।

महेश भट्ट का कहना है कि वह ऐसी अभिनेत्री को लेना चाहते थे, जिसे बोल्ड किरदार करने में झिझक न हो। उन्होंने कहा कि फिल्म में बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री को लेने पर केवल दर्शकों को खुश करने के लिए दो तीन अंतरंग दृश्यों तक सीमित रहना पड़ता और ऐसे में इस विषय के साथ न्याय नहीं होता।
विज्ञापन


महेश कहते हैं, आखिर सनी लियोन इस जगह के लायक क्यों नहीं हो सकतीं? वह भी एक अच्छी अभिनेत्री हो सकती हैं। किसी के काम को देखे बिना उसके बारे में राय बनाना ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा, हमारी कंपनी ने हमेशा ही नए कलाकारों में विश्वास जताया है। यहां तक कि संजय दत्त और जॉन अब्राहम और भी जब नए थे, तब उन्हें 'नाम' और 'जिस्म' से पहचान मिली थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें