फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के वक्त शराब के नशे में थीं जिया

Tue, 09 Jul 2013 12:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान के आत्महत्या केस में एक नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा जिया खान की उस शारीरिक स्थिति को लेकर हुआ है जब उनकी मौत हुई थी। यह मामला इस केस में सूरज पंचोली का पक्ष मजबूत कर सकता है।
विज्ञापन


फोरेंसिंक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिस समय जिया खान ने सुसाइड किया था उस समय वह शराब के नशे में थीं। फोरेंसिक एक्सपर्ट एमके माल्वे ने कहा है कि जिया खान के खून में एल्कोहल की कुछ मात्रा पाई गई है।

इससे इस बात की पुष्टि होती है कि जिया खान ने शराब पीने के बाद आत्महत्या की है। इस खुलासे के बाद इस केस में जिया खान की मां राबिया खान का पक्ष कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन


जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को मुख्य आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को जमानत दे दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जिया खान में सुसाइड टेंडेंसी थी।

इस मामले में सूरज पंचोली 21 दिन की न्यायिक हिरासत भुगत चुके हैं। हिरासत के दौरान उन्होंने जिया खान के साथ संबंध होने और संबंध बिगड़ने की बात भी स्वीकार की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें