फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riya Kumari: हावड़ा में इस अभिनेत्री की सरेआम हत्या, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली

Wed, 28 Dec 2022 02:53 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस ने बताया कि करीब सुबह छह बजे अभिनेत्री पर तीन लोगों ने हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। असफल होने पर बदमाशों ने अभिनेत्री को गोली मार दी।
विज्ञापन
Jharkhand actress Riya Kumari - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार (28 दिसंबर) को झारखंड की एक अभिनेत्री के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया। असफल होने पर बदमाशों ने गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई, जहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। 

लूटपाट के दौरान बदमाशों ने चलाई गोली
पुलिस ने बताया कि करीब सुबह छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं। उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। अभिनेत्री के पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जानकारी के मुताबिक, पति प्रकाश कुमार अभिनेत्री को कार के पास ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक भटकते रहे। उन्होंने कुलगछिया पिरताला में हाईवे के किनारे कुछ लोगों को देखा और उन्हें घटना के बारे में बताया।  स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें