फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़क के सेट पर फोन बैन करने के बावजूद लगातार लीक हो रही है जाह्नवी की तस्वीरें, एक और आई सामने

Tue, 27 Mar 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jhanvi kapoor
करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म 'धड़क' के सेट से आए दिन तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बात से परेशान करण ने सेट पर मोबाइल फोन ही बैन कर रखा है ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी लोगों के सामने ना जाए और लोगों में फिल्म को लेकर सस्पेंस और एक्साइटमेंट बरकरार रहे। मगर फोन के बैन करने के बावजूद इस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। एक बार फिर सैट से जाह्नवी की तस्वीरें लीक हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ishaan jhanvi
इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग के लिए ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और फिल्म की टीम कोलकाता में है। सेट से शूटिंग के दरम्यान जाह्नवी और ईशान की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में जाह्नवी और ईशान ट्रैम में बैठे दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले भी शूट के दौरान जाह्नवी की फोटो लीक हुई थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
jhanvi ishaan dhadak
हाल ही में फिल्म के निर्देशक शशांक खैतान ने भी फिल्म के सैट से सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल के सामने क्लिक की गई जाह्नवी और ईशान की ये तस्वीर चर्चा में बनी हुई है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ईशान और जाह्नवी के बीच अच्छा बॉन्ड है। दोनों को कई बार डिनर आउटिंग्स पर एक साथ स्पॉट किया गया है।



 
विज्ञापन

4 of 4
Jhanvi Kapoor - फोटो : Instagram
जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। यह ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी दिखेंगे। ईशान 'Beyond The Clouds' से डेब्यू कर रहे हैं। ईशान की यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें