एक आम महिला की तरह ही अभिनेत्री श्रीदेवी की कमजोरी भी गहने ही हैं। अपने स्वभाव के इस पहलू को खुद श्रीदेवी बयां करते हुए कहती हैं कि मैं गहनों पर निगाह पड़ते ही फिदा हो जाती हूं।
हाल ही में एक गहनों के एक ब्रांड का चेहरा बनी श्रीदेवी स्वीकार करते हुए कहती हैं कि गहने मेरी कमजोरी हैं। जब भी मैं कोई गहना देखती हूं, मैं अपना नियंत्रण खो बैठती हूं।
मेरी बेटियां या किसी अन्य व्यक्ति को मुङो शांत कराना पडता है। वरना मैं खुद को रोक नहीं पाती हूं। मेरा बस चले तो पूरी दुकान उठा लूं।
वे आगे बताती हैं कि हाल ही में मैंने एक गहने की एडफिल्म शूट की। शूटिंग के दौरान ही मुङो गहने पसंद आ गए थे। मेरी बेटियां शूटिंग के दौरान वहां मौजूद थी।
मैंने उनके लिए भी गहने पसंद किए थे लेकिन उन्हें गहनों में दिलचस्पी नहीं है। गौरतलब है कि हमेशा से श्रीदेवी अपनी मंहगे लाइफस्टाइल और पसंद को लेकर सुर्खियों में रही हैं।