फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Prada: क्यों रही जया प्रदा-श्रीदेवी के बीच दुश्मनी? अभिनेत्री के करियर-निजी जीवन से जुड़े अनसुने किस्से

Thu, 03 Apr 2025 10:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaya Prada Birthday: 70 से 90 के दशक में दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में जया प्रदा सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रहीं। बड़े पर्दे पर वह जितनी खूबसूरत नजर आती थीं, उतना ही उम्दा अभिनय भी करती थीं। आज जया प्रदा का जन्मदिन (3 अप्रैल 1962) है। इस खास मौके पर जानिए जया प्रदा के फिल्म करियर और निजी जीवन से जुड़े अनसुने किस्से।
विज्ञापन
अभिनेत्री जया प्रदा - फोटो : इंस्टाग्राम@jayapradaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जया प्रदा का परिवार फिल्मों से ही जुड़ा था। जया का जन्म आंध्र प्रदेश हुआ, उनके पिता कृष्ण राव तेलुगू फिल्म निवेशक थे। जया प्रदा को बचपन से ही नृत्य, संगीत की शिक्षा मिली। स्कूल के एक वार्षिक कार्यक्रम में जया प्रदा ने डांस किया, इस डांस को एक दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक ने देखा और तेलुगू फिल्म ‘भूमि कोसम(1974)’ में तीन मिनट का डांस करने का मौका दिया। परिवार की सहमति के बाद जया प्रदा ने फिल्मों में अभिनय किया। यही से जया प्रदा का दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर अभिनेत्री करियर शुरू हुआ, उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। आगे चलकर वह दक्षिण भारत की सबसे चर्चित अभिनेत्री बन गईं। 

जया प्रदा का हिंदी फिल्मों में आना

विज्ञापन

जया प्रदा दक्षिण भारतीय फिल्मों में बड़ा नाम बन चुकी थीं। साल 1979 में वह फिल्म ‘सरगम’ के जरिए बॉलीवुड में भी आईं। जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, जितेंद्र जैसे नामी कलाकारों के साथ काम किया। फिल्म ‘शराबी’ में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका बनीं, फिल्म ‘संजोग’ में वह जितेंद्र की पत्नी के रोल में दिखीं, इस फिल्म में जया प्रदा का डबल रोल रहा। ‘दिल-ए-नादान’ के अलावा कुछ और फिल्मों में वह राजेश खन्ना की हीरोइन बनीं। हर नामी एक्टर के साथ जया प्रदा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। 

विज्ञापन

श्रीदेवी और जया प्रदा - फोटो : इंस्टाग्राम@jayapradaofficial

जया प्रदा और श्रीदेवी का मनमुटाव 
जया प्रदा बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए ही नहीं जानी गईं, उनकी चर्चा श्रीदेवी के साथ हुए मनमुटाव को लेकर भी रही। 1980 के दशक में श्रीदेवी और जया प्रदा बॉलीवुड की टॉप हीरोइन में शुमार थीं। दोनों ने कई फिल्मों साथ काम किया। इसके बावजूद श्रीदेवी और जया प्रदा के बीच बिल्कुल बातचीत नहीं होती है। ऐसा क्यों था, इसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता था। एक बार राजेश खन्ना ने कोशिश की कि श्रीदेवी और जया प्रदा के बीच बातचीत हो जाएI फिल्म ‘मकसद’ की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने जया और श्रीदेवी को एक कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने सोचा कि अब तो दोनों एक्ट्रेस बात कर लेंगी। लेकिन जब कमरा खोला गया तो जया प्रदा और श्रीदेवी एक-दूसरे से मुंह फेरकर अलग-अलग कोने में बैठी थीं। साल 2015 में जयाप्रदा ने अपने घर की एक शादी में श्रीदेवी को बुलाया, जहां इन्हें साथ में हंसते-मुस्कुराते देखा गया। 

राजनीति में रखा कदम 
जया प्रदा ने फिल्मों में अच्छा-खासा करियर बनाने के बाद राजनीति में भी कदम रखा। साल 1994 में वह तेलुगू देशम पार्टी से जुड़ गईं। आगे चलकर समाजवादी पार्टी का हिस्सा बनीं। साल 2019 में जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। अब भी वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं।  

अभिनेत्री का निजी जीवन 
जया प्रदा के निजी जीवन की बात करें तो साल 1986 में श्रीकांत नहाटा से शादी की। यह शादी काफी विवादों में रही। दरअसल, जया प्रदा से शादी करते वक्त श्रीकांत पहले से शादी-शुदा थे। श्रीकांत ने अपनी पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया। श्रीकांत की पहली शादी से एक संतान भी है। लेकिन जया प्रदा को श्रीकांत से प्रेम हुआ तो उन्होंने इन बातों को अहमियत नहीं दी। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें