श्रम संबंधी समिति की सदस्य बनीं जया बच्चन
- फोटो : ANI
इस फिल्म का किया जिक्र
उन्होंने कहा, ‘किसी ने कभी मेरे साथ लाइन क्रॉस करने की हिम्मत नहीं की। सिर्फ एक बार ऐसा हुआ जब एक डायरेक्टर ने मुझे ऑब्जेक्टिफाई करने की कोशिश की, और मैंने फिर कभी उसके साथ काम नहीं किया।’
रिपोर्ट के अनुसार, बच्चन 1972 की फिल्म ‘शोर’ की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना का जिक्र कर रही थीं, जिसमें उन्होंने एक स्ट्रीटवॉकर का रोल निभाया था। उस समय डायरेक्टर चाहते थे कि वह पूरी फिल्म में घाघरा-चोली पहनें, लेकिन बच्चन ने कहा कि वह इसके साथ दुपट्टा भी पहनेंगी, जिससे उनका ऊपरी हिस्सा ढका रहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।
ये भी पढ़ें- 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ठुकरा बैठे वरुण धवन, नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना संग बनने वाली थी जोड़ी