फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन ने किया ट्रांसजेंडर बिल में बदलाव का विरोध, बोलीं- ‘पहचान का अधिकार छीन लेता है’

Fri, 27 Mar 2026 01:42 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaya Bachchan Opposed Transgender Persons Amendment Bills: इन दिनों राज्यसभा में ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल पर बहस हो रही है। इस बिल में संशोधन सरकार करना चाहती है। अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन ने इस बिल में संशोधन का विरोध किया है।

विज्ञापन
जया बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को संसद में ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल पर जमकर बहस हुई। इस बिल के विरोध में कई सांसद खड़े नजर आए। जया बच्चन ने भी इस बिल का कड़ा विरोध किया है। इस बात को लेकर सरकार की आलोचना की है। जानिए, जया बच्चन ने संसद में इस मुद्दे पर क्या कहा? 

जया बच्चन ने क्यों किया ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल का विरोध?

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की सांसद और अदाकारा जया बच्चन ने बुधवार को राज्यसभा में हुई बहस के दौरान ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल का कड़ा विरोध किया। अभिनेत्री ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘यह बिल पहचान (ट्रांसजेंडर) के अधिकार को छीन लेता है। जबकि साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला दिया था, जो ट्रांसजेंडर्स की पहचान के अधिकार से जुड़ा था।’ 

विज्ञापन

संसद में की खास अपील 
जया बच्चन ने आगे कहा, ‘संसद में ट्रांसजेंडर समुदाय के किसी प्रतिनिधि को चुना जाना चाहिए, जिससे वे सीधे तौर पर अपने मुद्दों को उठा सकें।’ जया बच्चन इस बिल पर बात करते हुए भावुक हो गईं, उनकी आंखें नम नजर आईं। वह आगे कहती हैं, ‘राज्य द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ऐसी जांच प्रक्रियाओं से गुजार सकते हैं, जो उनके सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं।’

जाहिर की ट्रांसजेंडर लोगों के भविष्य को लेकर चिंता
इन दिनों ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल को लेकर संसद से लेकर सड़क तक विरोध देखने को मिल रहा है। इस बिल में बदलाव सरकार करना चाहती है। इस बदलाव के कारण ट्रांसजेंडर लोगों की परिभाषा सीमित हो जाएगी। जय बच्चन ने संसद में कहा कि ट्रांस मेन, ट्रांस वुमन और नॉन-बाइनरी लोग कानूनी सुरक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह बिल जेंडर आइडेंटिटी के मामले में कदम पीछे खींचने जैसा है।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें