इसी तरह एक रात नव्या ने नीचे मेरी तरफ झांकते हुए कहा 'नानी, क्या हम आज कोई नई कहानी नहीं सुन सकते? इसके बाद जया ने घर में मौजूद लाइब्रेरी की किताबों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि जो किताबें में पढ़कर बाहर भिजवा दिया करती थी वो अमित जी के कहने पर वापस आ जाया करती थी। ऐसे में शेफ में किताबें रखने की जगह भी नहीं बची हैं।
इसके बाद बिग बी ने भी अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा ' सबसे पहले दिमाग में यह आता है कि किसी ने सच में मेरा लिखा हुआ पढ़ा है? दूसरा सवाल यह आता है कि अगर हमारा काम कोई न देखे तो यह काफी बुरा है। पर इसके बाद भी मैं आलोचना स्वीकार करता हूं, क्योंकि उसके अलावा आपके कार्य की असलियत और उसका प्रभाव क्या पड़ता है यह कौन बताएगा?
यह आम बात है कि जो मैंने किया है, उसे कई लोग अलग नजरिए से देख सकते हैं। कई बार यह बातें हम तक पहुंच नहीं पाती पर कभी-कभी अखबार में छप जाती हैं। इन हालात में जब मुझे वह गलत लगता है तब मैं उसे काट लेता हूं और अपने बाथरूम की दीवार पर लगा देता हूं और हर सुबह उठकर शीशे में देखकर यह कहता हूं कि एक दिन मैं तुम्हें गलत साबित करके रहूंगा।'