फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्ला में करते हैं जया-अमिताभ राज की बातें

Tue, 23 Oct 2012 11:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जी हां, खुद जया ने यह बात स्वीकारी है कि वे आमतौर पर तो घर पर बांग्ला भाषा में बात नहीं करते। क्योंकि उनके बच्चों को बांग्ला बहुत अच्छी तरह नहीं आती।
विज्ञापन


लेकिन जब भी जया और अमिताभ को कुछ सीक्रेट शेयर करनी होती है या फिर जब वे कहीं किसी आयोजन में होते हैं और वहां वे बोर होने लगते हैं और वे चाहते हैं कि वे वहां से चले जायें तो वे दोनों आपस में बांग्ला भाषा में एक दूसरे से बात करते हैं।

जया बताती हैं कि बांग्ला हमारे लिए हमारी सीक्रेट कोड की भाषा है। जया खुद बांग्ला प्रांत से संबंध रखती हैं और यही वजह है कि इन दिनों वह दुर्गा पूजा में खासतौर से लीन है। न सिर्फ वे बल्कि बच्चन परिवार में सभी मां दुर्गा की खास पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जया पूरे नवरात्र विशेष पूजा करती हैं और अष्टमी के दिन अमिताभ अपना पूरा दिन जया के साथ पूजा में बिताते हैं।
जया बताती हैं कि उनकी बहू ऐश्वर्य को भी पूजा-पाठ में बहुत दिलचस्पी है और निश्चित तौर पर उनकी पोती आराध्या को भी ऐश्वर्य यही संस्कृति देना चाहेंगी।

जया दुर्गा पूजा के नौ दिनों में अपनी सारी व्यस्तताओं में से मां की अर्चना के लिए वक्त निकालती हैं। जया अपनी बचपन की यादों के बारे में बताती हैं कि वे किस तरह सुबह चार बजे तक दुर्गा मां की पंडालों व मेलों में घूमा करती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें