फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा 12 साल का बेटा किसी दिन....', फिल्म 'जवान' एक्ट्रेस गिरिजा ओक ने एआई-मॉर्फ्ड तस्वीरों को लेकर जताई चिंता

Fri, 14 Nov 2025 11:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Girija Oak Godbole On AI Morphed Photos: अभिनेत्री गिरिजा ओक गोडबोले ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में एआई-मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
गिरिजा ओक गोडबोले - फोटो : इंस्टाग्राम@girijaoakgodbole
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'जवान' और 'तारे जमीन पर' एक्ट्रेस गिरिजा ओक गोडबोले, जो हाल ही में 'द वूमन इन द ब्लू साड़ी' के नाम से वायरल हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एआई वीडियो और तस्वीरों से मिली परेशानी को लेकर बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर तीन भाषाओं में अपना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

गिरिजा ओक गोडबोले का पोस्ट
गिरिजा ओक गोडबोले ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया और कहा, 'पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर जो कुछ हो रहा है, वह बिल्कुल पागलपन है।' उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत सारा प्यार मिल रहा है... संदेश, फोन कॉल, मीम्स - इनमें से कुछ बेहद मजेदार और कुछ बहुत अश्लील हैं।'

 

एआई से परेशान हुईं गिरिजा
गिरिजा ने आगे एआई का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरी कुछ तस्वीरें एआई द्वारा छेड़छाड़ की गई हैं और अच्छी नहीं हैं। उनमें से कुछ मेरे एआई-मॉर्फ्ड वीडियो भी हैं, जो अच्छी नहीं लग रहे हैं। वह बेहद खराब हैं और यह मुझे परेशान कर रहे हैं।'
 

बेटे को लेकर जताई चिंता
गिरिजा ने आगे कहा, 'मेरा एक बारह साल का बेटा है... आखिरकार, उसे ये तस्वीरें और वीडियो कभी न कभी सोशल मीडिया पर मिल ही जाएंगे। क्योंकि ये तस्वीरें हमेशा इंटरनेट पर रहेंगी। अपनी मां की ये अश्लील तस्वीरें वह एक देख लेगा और मुझे इसकी चिंता है। यह काफी डरावना है। हालांकि, दर्शकों को पता है कि ये फर्जी हैं।'
विज्ञापन

गिरिजा का करियर
गिरिजा ओक गोडबोले को मराठी रंगमंच और सिनेमा में उनके काम के साथ-साथ 'तारे जमीन पर', 'लेडीज स्पेशल', 'इंस्पेक्टर जेंडे' और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'जवान' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: कौन हैं ज्योति सिंह? काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर लड़ रही हैं चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें