फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: जवान में शाहरुख खान के सिर पर बने टैटू में लिखी है यह खास बात, नई तस्वीर से हुआ खुलासा

Thu, 13 Jul 2023 10:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर किंग खान की एक ताजा तस्वीर सामने आई है, जिससे यह साफ हो गया है कि उनके सिर पर क्या लिखा हुआ है।
विज्ञापन
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'जवान' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। बीते कई महीनों से फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। फिल्म का प्रीव्यू देखने के बाद सबसे अधिक चर्चा किंग खान के बाल्ड लुक की हो रही है। फैंस को शाहरुख का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, ट्रेलर देखने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि उनके सिर पर बने टैटू में आखिर क्या लिखा है। फिल्म रिलीज से पहले अब इस बात का भी खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन

Suniel Shetty: पहली फिल्म हिट होने के बावजूद सुनील को करना पड़ा संघर्ष, अन्ना ने बताई एक्शन हीरो बनने की कहानी

तस्वीर से खुला टैटू का राज
सोशल मीडिया पर किंग खान की एक ताजा तस्वीर सामने आई है, जिससे यह साफ हो गया है कि उनके सिर पर क्या लिखा हुआ है। फोटो में देखा जा सकता है कि अभिनेता के सिर पर 'मां जगत जननी' लिखा हुआ है। इसका मतलब है पूरे संसार की मां। बता दें कि जवान का प्रीव्यू देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अंदाजे लगाए जा रहे हैं। फैन थ्योरी को मानें तो फिल्म में शाहरुख खान की मां के रोल में दीपिका नजर आने वाली हैं। प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख के  टैटू से फिल्म की कहानी का गहरा कनेक्शन हो सकता है। हालांकि, इस बात का पता तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही लग सकता है। 
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी 'जवान'
गौरतलब है कि 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इसका निर्देशन तमिल सिनेमा के सुपरहिट डायरेक्टर एटली ने किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख डंकी में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
Suniel Shetty: अमिताभ बच्चन से सुनील शेट्टी को मिलती है प्रेरणा, बोले- वह काम के बीच नहीं दिखाते अपनी समस्याएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें