फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan in Japan: जापान में दिखी 'जवान' की धूम, शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

Sun, 01 Dec 2024 02:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म जवान जापान में धूम मचा रही है। वहां के दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया है। अब इस पर अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार शाहरुख खान ने रविवार को अपने जापान के फैंस का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी फिल्म 'जवान' को 29 नवंबर को जापान में रिलीज के बाद सिनेमाघरों में देखा।

विज्ञापन
Trending Videos

शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान ने दिया फैंस को धन्यवाद
शाहरुख के फैन पेज ने जब जापान के एक सिनेमाहॉल में फिल्म का पोस्टर दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया तो किंग खान ने जवाब देते हुए कहा, "मैं जापान से मिल रही प्यार भरी प्रतिक्रियाओं के बारे में पढ़ रहा था... सभी का धन्यवाद। उम्मीद है कि आप इस फिल्म का आनंद लेंगे।"  उन्होंने आगे कहा, "हमने यह फिल्म भारत से दुनिया के लिए बनाई है। मुझे खुशी है कि यह हर जगह पसंद की जा रही है। जापान में इसे देखने वाले सभी को मेरा प्यार और धन्यवाद।"
Alia Bhatt Christmas: आलिया भट्ट ने सजाया क्रिसमस ट्री, अपना राहा और रणबीर के नाम की दिखाई झलक
 
 

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
बॉक्स ऑफिस पर हुई थी जमकर कमाई
एटली के निर्देशन में बनी जवान जबर्दस्त एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो भारत समेत कई देशों में सितंबर 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करते हुए वैश्विक स्तर पर 1,100 करोड़ रुपये से अधिक बटोर डाले थे।
 
 
विज्ञापन

जवान - फोटो : इंस्टाग्राम
इन सितारों ने भी निभाई अहम भूमिका
'जवान' एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो समाज में हुई गलतियों को सही करने का निर्णय लेता है। फिल्म में शाहरुख खान ने विक्रम राठौड़ और उनके बेटे आजाद का दोहरा किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और नयनतारा भी नजर आई थीं। फिल्म में विजय सेतुपति नकारात्मक भूमिका में दिखे थे। यह साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। 
TRP Game:  सोनी टीवी की साख बचाने में अमिताभ बच्चन का शो नाकाम, 47वें हफ्ते में केबीसी की टीआरपी एक भी नहीं आई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें