फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: 'खाने में मिर्च...,' कॉमेडी में गाली और डबल मीनिंग पर जावेद अख्तर का कटाक्ष

Fri, 11 Oct 2024 12:24 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जावेद अख्तर हाल ही में सपन वर्मा, बिस्वा कल्याण रथ, श्रीजा चतुर्वेदी द्वारा होस्ट किए गए 'चिल सेश' के तीसरे एपिसोड में दिखाई दिए, जहां उन्होंने कई चीजों के बारे में बात की। 
 
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कवि, हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर इन दिनों अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जावेद अख्तर हाल ही में सपन वर्मा, बिस्वा कल्याण रथ, श्रीजा चतुर्वेदी द्वारा होस्ट किए गए 'चिल सेश' के तीसरे एपिसोड में दिखाई दिए, जहां उन्होंने कई चीजों के बारे में बात की। इसी दौरान अख्तर से कॉमेडी में गालियों और डबल मीनिंग जोक्स के बारे में पूछा गया, जिस पर दिया गया उनका बयान लाइमलाइट में है। 

कॉमेडी में गालियों पर जावेद अख्तर की राय 

जावेद अख्तर से पूछा गया कि कॉमेडी में गालियों पर उनकी क्या राय है। इस पर अख्तर ने कहा, 'मैं आपको एक बात बताऊंगा। ओडिशा, बिहार और मैक्सिको में और दुनिया में कहीं भी जहां गरीबी है, लोग बहुत अधिक मिर्च खाते हैं क्योंकि खाना फीका होता है। इसलिए, कुछ स्वाद जोड़ने के लिए, वे मिर्च खाते हैं।'

विज्ञापन


Vettaiyan Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ ने की अच्छी बोहनी, पहले दिन कर डाला इतना कलेक्शन

जावेद अख्तर ने किया कटाक्ष

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'अपशब्द बोलना भाषा की मिर्च है। यदि आप अच्छा बोल सकते हैं और काफी मजाकिया हैं, तो आपको इस मिर्च की जरूरत नहीं है। यदि बातचीत नीरस है, तो आप इसे कुछ ऊर्जा देने के लिए कुछ अपशब्दों का प्रयोग करेंगे।'

Devara Box Office Collection Day 14: 'देवरा' की सुस्त चाल बरकरार, 14वें दिन की महज इतनी कमाई

डबल मीनिंग गानों पर जावेद अख्तर की दो टूक

श्रीजा चतुर्वेदी ने जावेद अख्तर से पूछा कि आपका डबल मीनिंग गानों पर क्या कहना है। क्या ऐसी चीजें कुछ लोगों को राहत देती हैं। इस पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, 'जिन लोगों को अश्लील गाने सुनकर राहत मिलती है, कैसे लोग होंगे वो। उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत है, गानों की नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Stree 2 Box Office Collection Day 57: ‘स्त्री 2’ का 600 करोड़ी बनने का सपना रह जाएगा अधूरा? जानें कलेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें