फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को रास नहीं आई 26/11 पर दिए गए बयान पर कंगना रणौत की तारीफ, बोले- वो जरूरी नहीं

Thu, 23 Feb 2023 10:12 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
विज्ञापन

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर इन दिनों पाकिस्तान में दिए गए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लाहौर में गीतकार ने 26/11 हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा था। जावेद अख्तर के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद कंगना रणौत ने उनकी जमकर तारीफ की थी। अभिनेत्री ने उनकी सराहना करते हुए कहा था कि घर में घुसकर मारा है। वहीं, अब एक्ट्रेस की बातों पर जावेद अख्तर ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लाहौर में हुए इस इवेंट से जावेद अख्तर लौट आए हैं और उन्होंने यहां आकर एक इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान गीतकार से कंगना रणौत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे टालने की कोशिश की। लेकिन जब दोबारा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कंगना उनके लिए कोई मायने नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कंगना को जरूरी नहीं समझता तो उनके द्वारा की गई बात कैसे अहम हो सकती है। उनको छोड़िए, चलिए आगे बढ़िए।'

Ram Charan: अमेरिका में होगा RRR स्टार के बच्चे का स्वागत! गुड मॉर्निंग शो में राम चरण की एंट्री पर बोलीं होस्ट

दरअसल, कंगना रणौत ने जावेद अख्तर का वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं जब भी जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था कि ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन देखो कुछ सच्चाई तो होती है इंसान में तभी को खुदाई होती है उसके साथ..जय हिंद। जावेद साहब घर में घुसकर मारा है।'

Welcome 3: 'वेलकम 3' के लिए मुन्ना भाई और सर्किट ने थामा अक्षय का हाथ! कॉमेडी का तड़का लगाएंगे तीनों धुरंधर
विज्ञापन

बता दें कि कुछ वर्षों पहले जावेद अख्तर और कंगना रणौत तब सुर्खियों में आए थे, जब दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया था कि जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। वहीं, अब एक्ट्रेस की तारीफ ने सबको हैरान कर दिया था।

Box Office Report: 'चींटी' की चाल का मुकाबला नहीं कर पा रहा 'शहजादा', ऐसा रहा SRK की 'पठान' का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें