कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
कंगना ने कुछ समय पहले पासपोर्ट रीन्यूअल मामले में भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।कंगना रणौत को अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए 15 जून से 20 अगस्त 2021 तक हंगरी के बुडापेस्ट जाना था। इसके लिए पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए कोर्ट के निर्देश की मांग कर दी क्योंकि उनके ऊपर समुदायों में नफरत फैलाने, सांप्रदायिकता फैलाने, आपत्तिजनक ट्वीट करने और देशद्रोह का मामला चल रहा है। इसके लिए कंगना ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि उन्हें शूटिंग के लिए विदेश जाना है जिसके लिए उन्हें पासपोर्ट रीन्यू कराना जरूरी है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रणौत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने गलत याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब पासपोर्ट की मियांद खत्म हो रही है तब आखिरी समय में याचिका क्यों दाखिल की गई है? बता दें, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसे रिन्यू करने से मना कर दिया था।