फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना बोलीं- सालगिरह मुबारक जादू, बहू ने बताया बेस्ट ससुर; बेटी जोया ने ऐसे किया जावेद अख्तर को बर्थ डे विश

Sat, 17 Jan 2026 06:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पत्नी शबाना आजमी, बेटी जोया अख्तर और बहू शिबानी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए, अपनी पोस्ट में जावेद अख्तर की फैमिली ने उनके बारे में क्या लिखा?

विज्ञापन
जावेद अख्तर, जोया अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@zoieakhtar, @azmishabana18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों की कहानी, डायलॉग, गीत लिखने वाले जावेद अख्तर आज 81 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार के कई सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पढ़िए, जावेद अख्तर को दी गई शुभकामनाओं ने परिवार के सदस्यों ने क्या लिखा? 

शबाना आजमी ने जावेद ने नाम लिखी प्यार भरी पोस्ट 

विज्ञापन

जावेद अख्तर की पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा शबाना आजमी ने जावेद अख्तर को बर्थ डे विश करते हुए लिखा, ‘सालगिरह मुबारक, जादू।’ शबाना आजमी की पाेस्ट पर दीया मिर्जा, दिव्या दत्ता ने भी जावेद अख्तर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
 




बेटी जोया और बहू शिबानी ने इमोशनल मैसेज लिखा 
जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने भी अपने पिता को बर्थ डे विश किया। वह लिखती हैं, ‘जन्मदिन मुबारक हो पापा। सबने जो कुछ किया, उसके लिए शुक्रिया।’ वहीं फरहान अख्तर की पत्नी और एक्ट्रेस शिबानी ने भी अपने ससुर को बर्थ डे विश किया। वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘मेरे प्यारे ससुर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको बहुत सारा प्यार।’ 
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें