टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मशहूर हुई एक्टर मोना सिंह ने पिछले साल अपनी वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' से डिजिटल दुनिया में धूम मचाई और अब नया साल शुरू होते ही लेकर आ गई हैं अपनी एक और सुपरहिट सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' का अगला सीजन।
मोना की मानें तो वेब सीरीज, टीवी और फिल्म तीनों में एक्टिंग के लिहाज से काफी अंतर है और एक आर्टिस्ट के लिए तीनों प्लेटफॉर्म अलग-अलग हैं।मोना कहती हैं, ‘टीवी सीरियल में एक्टिंग करना एक लंबा प्रॉसेस होता है। सीरियल में एक्टिंग करने के लिए काफी ज्यादा टाइम तक मेहनत करनी होती है। फिल्मों में थोड़ा कम और सबसे कम टाइम वेब सीरीज में लगता है। इसलिए मुझे वेब सीरीज करना अच्छा लगता है।’
हाल ही ऑस्ट्रेलिया से वापस आई मोना ने कहा, 'ये मेरी फैमिली शो' शो में मेरी एक्टिंग को देखकर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं आई हैं। लोग मुझे सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं। 'कहने को हमसफर हैं' वेब सीरीज भी एक सिचुएशनल फैमिली शो है। आगे भी मैं ऐसे ही शोज करूंगी।’