फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लॉन्चिंग के दिन ही तैयार हुआ गाना’, जैस्मीन सैंडलस ने ‘धुरंधर 2’ के इस हिट सॉन्ग को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sat, 28 Mar 2026 01:10 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jasmine Sandlas: ‘धुरंधर 2’ के गानों को भी फिल्म के जितना ही पसंद किया जा रहा है। अब सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने फिल्म के एक हिट गाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर: द रिवेंज’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अपने कलेक्शन और कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। सतिंदर सरताज और जैस्मीन सैंडलस की आवाज से सजा ‘जइये सजना’ गाना भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। अब जैस्मीन ने इस गाने से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे और कब तैयार हुआ ये गाना?

म्यूजिक एल्बम लॉन्च के दिन ही तैयार हुआ गाना

विज्ञापन

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में जैस्मीन सैंडलस ने इस गाने की पूरी जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिस दिन यह गाना लॉन्च होने वाला था, उसी दिन वह सुबह-सुबह संगीतकार शाश्वत सचदेव के साथ स्टूडियो में गाने पर काम कर रही थीं।

सिंगर ने कहा कि जिस दिन हमारा म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुआ, उसी दिन हम गाने की रिकॉर्डिंग और राइटिंग कर रहे थे। जिस दिन हमने इसे प्रस्तुत किया, उसी दिन इसकी रिकॉर्डिंग भी हुई। गाने के कुछ हिस्से महीनों पहले तैयार कर लिए गए थे, लेकिन उन्हें अंतिम रूप आखिरी समय में ही दिया गया।

क्यों हिट हुआ गाना?

विज्ञापन

सिंगर ने आगे इस बात पर भी बात की आखिर ये गाना इतना पसंद क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि 'जइये सजना' में अकेलेपन और धोखे जैसे विषयों को उठाया गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। हमें अनुमान नहीं था कि यह गाना इतना लोकप्रिय हो जाएगा। जैस्मीन ने सतिंदर सरताज को लेकर कहा कि उनके द्वारा गाए गए हुक को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios

बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों के ही गानों को काफी पसंद किया गया। हालांकि, दोनों ही फिल्मों में अधिकतर पुराने गानों को री-क्रिएट किया गया है। लेकिन फैंस फ्रेंचाइजी का री-क्रिएशन और ओरिजिनल सॉन्ग दोनों ही काफी पसंद आ रहे हैं।

वहीं ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 9 दिनों में फिल्म भारत में 700 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें