पार्टी में कौन-कौन था शामिल
जैस्मीन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जैस्मीन की पार्टी में अली गोनी, रैपर रफ्तार, एक्ट्रेस तेजस्वी मदिवाड़ा और कई और दोस्त भी शामिल हुए। तस्वीरों में सभी बीच साइड विला में मस्ती करते और लेट नाइट पार्टी का मजा लेते दिखाई दिए। जैस्मीन ने अपने इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीरों के साथ जैस्मीन ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन 2025'
जैस्मीन का करियर
हाल ही में जैस्मीन रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं। भले ही वह शो नहीं जीत पाईं, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता लिया। शो में उनकी दोस्ती रफ्तार से हुई, जो अब उनके अच्छे दोस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैस्मीन और अली गोनी कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और साथ रह रहे हैं, लेकिन अभी शादी की कोई प्लान नहीं है।
यह भी पढ़ें: Superman Collection Day 3: 'सुपरमैन' के अवतार में छाए डेविड कोरेंसवेट, तीसरे दिन रविवार को की छप्पर फाड़ कमाई