बेबी शावर की तस्वीरें
अरबाज और शूरा के पहले बच्चे के बेबी शावर में कई सेलेब्स नजर आए। आज जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट बेबी शावर की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें बेबी शावर की सजावट से लेकर वहां पर मौजूद सेलेब्स की तस्वीर भी सामने आईं। इस पोस्ट के साथ जन्नत ने कैप्शन में लिखा, 'एक खूबसूरत दिन, होने वाली मां और उस अनमोल जीवन पर प्यार बरसाते हुए, जिससे मिलने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।'
बेबी शावर की सजावट
बेबी शावर की थीम इंद्रधनुषी रंगों से सजी हुई नजर आई। इसके अलावा इस जगह को रंग बिरंगे बैलून से लेकर टेडी बियर और कई बेबी टॉय से सजया गया। एक सुंदर मिठाई की मेज, जिसे गुलाबी, हल्का नीला, लैवेंडर, हरा और सुनहरा रंगों से सजाया गया था।
कौन से सेलेब्स हुए शामिल
अरबाज और शूरा के सभी खास मेहमान इस इवेंट में शामिल हुए। बेबी खान के चाचा सलमान खान से लेकर घर परिवार के कई सदस्य इस बेबी शावर का हिस्सा बने। टीवी अभिनेत्री निया शर्मा और पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर बेबी शावर के कई वीडियो सामने आए, जिसमें अरबाज और उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान, भाई सोहेल खान, उनके बेटे निर्वाण, बहन अर्पिता खान भी मौजूद थीं।
अरबाज और शूरा का पहनावा
अरबाज और शूरा ने इस खास दिन के लिए एक साथ पीले रंग के कपड़े पहने। शूरा पीले रंग के फ्लोई गाउन में बहुत सुंदर लग रही थीं, जबकि अरबाज ने पीली शर्ट और सफेद पैंट पहनी थी। अरबाज ने 2017 में मलाइका से तलाक के बाद 2023 में शूरा से शादी की थी। इस साल कई अफवाहों के बाद शूरा ने अपनी गर्भावस्था की पुष्टि की थी।
यह भी पढ़ें: Video Viral: बेटी देवी के साथ दुर्गा पंडाल में शामिल हुईं बिपाशा बसु, पति करण सिंह ग्रोवर भी दिखे साथ