फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'पेद्दी' की रिलीज से पहले तिरुमला पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पैर चढ़ीं सीढ़ियां; फैंस से की बात

Thu, 04 Jun 2026 09:34 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Viral Video: जान्हवी कपूर 'पेद्दी' की रिलीज से पहले तिरुमला मंदिर पहुंची हैं। यहां वह नंगे पैर सीढ़ियां चढ़ते नजर आईं। यहां से बाहर निकल कर उन्होंने अपने फैंस से बात की है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। कल इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई है, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। आज चार जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले जान्हवी कपूर तिरुमला मंदिर पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हैं।
विज्ञापन


नंगे पैर मंदिर पहुंची जान्हवी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर नंगे पैर तिरुमला मंदिर पहुंची हैं। यहां उन्होंने माथा टेका है। इसके बाद माथे पर तिलक लगाया है। मंदिर से बाहर निकल कर वह सड़क पर भी नंगे पैर चलते दिखीं। इस बीच कई दूसरी महिलाएं भी उनके साथ थीं। कई फैंस ने उनके साथ बात की।
 

सीढ़ियों पर बात करती दिखीं जान्हवी
एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर मंदिर की सीढ़ियों पर बैठी हैं। वह फोन पर किसी से बात कर रही हैं। इस बीच उनका एक साथी उन्हें कुछ देता है।
 

साड़ी में नजर आईं जान्हवी
एक और वीडियो में जान्हवी कपूर तिरुमला मंदिर के बाहर नजर आईं। इसमें वह साड़ी पहने हुए हैं। माना जा रहा है कि जान्हवी दोबारा तिरुमला मंदिर पहुंची हैं।
 

राम चरण की पत्नी हुईं उत्साहित
आपको बता दें कि राम चरण और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'पेद्दी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला पहुंची। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उपासना कोनिडेला अपनी सीट पर बैठी हैं। फिल्म देखते हुए वह काफी खुश हैं। स्क्रीन पर जब उनके पति और अभिनेता राम चरण की एंट्री होती है, तब उपासना उत्साहित हो जाती हैं। वह कागज के टुकड़े और कंफेटी उड़ाने लगती हैं। भीड़ के बीच बैठी उपासना को हंसते, हूटिंग करते और जश्न मनाते हुए देखा गया।
विज्ञापन

'पेद्दी' की स्टारकास्ट
राम चरण 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक बुची बाबू सना हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें