फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज हुआ गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' का पहला लुक, प्लेन उड़ाती दिखीं जाह्नवी

Thu, 29 Aug 2019 02:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Gunjan Saxena biopic Kargil Girl first look - फोटो : twitter
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कारगिल गर्ल' (Kargil Girl) का पहला लुक रिलीज हो गया है। इस लुक के साथ जाह्नवी की तीन तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर में जाह्नवी हाथ में कागज का प्लेन पकड़े उड़ाते हुए नजर आईं, दूसरी तस्वीर में एयरफोर्स अफसर की ड्रेस में और तीसरी तस्वीर में पिता के गले लगे हुए दिखाई दीं। इस फिल्म में जाह्नवी देश की पहली महिला आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) का किरदार निभा रही हैं। 'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर की यह दूसरी फिल्म है। 'कारगिल गर्ल' फिल्म का फर्स्ट लुक धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडिल पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


धर्मा प्रोडक्शन ने ट्विटर पर एक के बाद एक तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर साझा करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा- 'उसने आसमान पर बहुत ऊंची उड़ान भरी जब लोग कहा करते थे लड़कियां पायलट नहीं बनती।' 

  'कारगिल गर्ल' फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी हैं। इस फिल्म में पंकज ने जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाया है। जाह्नवी के दूसरे लुक की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा- 'मेरी बेटी की उड़ान कोई और रोक नहीं सकता। पिता के शब्दों ने उसे उड़ने के लिए पंख दिए।'  तीसरी तस्वीर में जाह्नवी एयरफोर्स अफसर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'उसने पुरुष प्रधान समाज में बहादुरी और साहस से अपनी जगह बनाई।'
 

जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में अंगद बेदी भी हैं। इस फिल्म में अंगद जाह्नवी कपूर के भाई का किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें, साल 1999 में 'कारगिल वॉर' के दौरान गुंजन सक्सेना ने घायलों को बचाने का जिम्मा लिया था। गुंजन सक्सेना और उनकी साथी श्री विद्या को कश्मीर के उस क्षेत्र में भेजा गया था जहां पाकिस्तानी सैनिक भारत के सैनिकों पर गोलियों से हमला कर रहे थे।गुंजन सक्सेना बिल्कुल भी घबराईं नहीं और बिना हथियार कई जवानों को सुरक्षित निकाला था। इस बहादुरी के लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य पुरस्कार से नवाजा गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें