जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह डीप नेक वाली ऑरेंज कलर की शॉट ड्रेस में अपनी कालित अदाएं दिखा रही हैं। इन सभी फोटोज में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं, जिसमें जान्हवी के एक्सप्रेशन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं, जान्हवी के लुक की बात करें तो ऑरेंज कलर की शॉट ड्रेस के साथ अभिनेत्री ने बालों की पोनी बनाई हुई है, जिसमें वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'विटामिन सी या लेटर।' जान्हवी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल हो रही हैं। सिर्फ 45 मिनट में इन फोटोज पर 3 लाख 77 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इसके अलावा, फैंस भी कमेंट कर अभिनेत्री पर प्यार लुटा रहे हैं। कई फैंस ने इन फोटोज पर हार्ट और फायर का इमोजी भेजा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में जान्हवी फिल्म 'गुडलक जेरी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। जान्हवी की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'मिली' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखेंगी। साल 2023 में वह वरुण धवन के साथ 'बवाल' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।