जान्हवी कपूर का पोस्ट
जान्हवी कपूर ने अपने 29वें जन्मदिन की कई खास इनसाइड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी ऊंची पहाड़ी पर लाल साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में जान्हवी कुछ औरतों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर केक की है, जिस पर लिखा है—'हैप्पी बर्थडे लाडो'। इसके अलावा और भी कई शानदार तस्वीरें हैं, जिनमें जान्हवी ने कच्चे आम के अलावा सीढ़ियों की तस्वीर शेयर की है। जानकारी के अनुसार, जान्हवी ने अपने 29वें जन्मदिन पर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए नंगे पैर लगभग 2150 सीढ़ियां चढ़ीं।
जान्हवी का नोट
आज अपने 29वें जन्मदिन पर जान्हवी ने इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' जान्हवी की इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस जान्हवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
'पेड्डी' में नजर आएंगी जान्हवी कपूर
फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) को पहले RC16 का नाम दिया गया था। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। यह एक भारतीय तेलुगु-भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। राम के अलावा इस फिल्म में जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: रवि किशन ने देखी 'तन्वी द ग्रेट', अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर जताया आभार; लिखा- 'बहुत-बहुत धन्यवाद...'