हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने कहा कि एक बार जब वह जिम से बाहर निकली तो उन्होंने देखा कि पैपराजी बाहर हैं। लेकिन वह नहीं चाहती थीं कि पैपराजी उन्हें देखें। क्योंकि वह उस दिन दुखी और थकी हुई थीं इसलिए वो जिम नहीं करना चाहती थीं। पैपराजी से बचने के लिए जाह्नवी ने अपनी कार को दूसरी तरफ भेज दिया था ताकि फोटोग्राफर्स को लगे कि मैं चली गई हूं। और मैं अपनी दोस्त की कार में जाकर बैठ गई, जिससे कि मैं जा सकूं।
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि पता नहीं कैसे पैपराजी को इसका पता चल गया। वह बाइक से कार का पीछा करने लगे। जाह्नवी ने बताया कि वह कई बार अपनी कार की डिग्गी में छिपी हैं. उनके डिग्गी में हमेशा एक कंबल होता है। ताकि वह छुपकर कहीं भी जा सकें। लेकिन अब वह ऐसा नहीं करती। वह पैपराजी से अच्छे से बात करती हैं। जहां भी वह जाती हैं उन्हें पोज देती हैं।