जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
बॉलीवुड की कपूर सिस्टर्स ने हेलोवीन मनाते हुए शानदार फोटोज शेयर की हैं। एक तरफ जान्हवी नागिन बनीं, तो वहीं खुशी सुपरवुमन के आउटफिट में नजर आईं। इन तस्वीरों में ओरी भी जान्हवी का साथ देते नजर आए।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इस बार हेलोवीन अनोखे और यादगार तरीके से मनाया। उन्होंने 1986 में आई फिल्म 'नगीना' की यादों को रिक्रिएट किया। एक तरफ जान्हवी नागिन बनी, तो वहीं ओरी ने भी उनका साथ दिया और वे ऋषि कपूर के किरदार में नजर आए।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी के किरदार को चुना और इस कॉस्ट्यूम में वे उनकी तरह की खूबसूरत लगीं। जान्हवी ने कई यादगार फोटोज को रिक्रिएट किया।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
फोटोज शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी हैलोवीन। मुझे अब तक के सबसे यादगार फिल्मी पलों में से एक को दोबारा बनाने का मन हुआ। हैलोवीन अब सिर्फ डरावने कपड़े पहनने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर से जुड़े यादगार पलों का रूप भी अपनाते हैं। कभी ये डरावने होते हैं, कभी मजेदार और कभी किसी को खास अंदाज में याद करने का तरीका। और मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा यादगार कौन हो सकता है।'
अब फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
वहीं जान्हवी की बहन खुशी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। खुशी ने भी इस हेलोवीन सुपरवुमन का अवतार धारण किया।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने मनाया हेलोवीन
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor, @khushikapoor
इस दौरान वे पूरी तरह एक सुपरवुमन के आउटफिट में नजर आईं। कॉमिक और डॉल के तौर पर ड्रेसअप कर खुशी भी काफी शानदार लग रहीं थीं।