फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: मिस्ट एंड मिसेज माही की शूटिंग हुई पूरी, बड़े पर्दे पर फिर जमेगी जान्हवी-राजकुमार राव की जोड़ी

Mon, 01 May 2023 12:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इट्स ए रैप #MrandMrsMahi।" फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अब तक कई  फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी हैं। वह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म  'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। रविवार (30 अप्रैल) को इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई। इस बात  की जानकारी खुद जान्हवी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने जोहरा सहगल को किया याद, पोस्ट साझा कर कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

जान्हवी ने दी जानकारी

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इट्स ए रैप #MrandMrsMahi।" फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। वहीं, इसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म जान्हवी के साथ राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं। दोनं की एक साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' स्क्रीन साझा कर चुके हैं।इससे पहले जान्हवी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें उन्हें फिल्म में अपनी भूमिका के लिए क्रिकेट ग्राउंड ट्रेनिंग पर देखा जा गया था।

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: रोहित शेट्टी से शाहिद कपूर तक ने की PM मोदी की तारीफ, 'मन की बात' पर दिया यह रिेएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर

बता दें कि यह पहला मौका है जब राजकुमार धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकारों के फैंस  काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि, इसके आधिकारिक रिलीज की तारीख का अभी सामने नहीं आई है। जान्हवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स  की बात करें तो वह जल्द ही बवाल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वरुण धवन मेल लीड में हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसके अलावा जान्हवी जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ उनकी आगामी फिल्म 'एनटीआर 30' में अभिनय करती दिखने वाली हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें