जान्हवी और विशाल ने किया नागिन डांस?
जान्हवी के अलावा विशाल जेठवा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डांस वीडियो को साझा किया है। वीडियो की शुरुआत में विशाल अकेले ही छत पर गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'हीरो नंबर 1' के सुपरहिट गाने 'यूपी वाला ठुमका लगाऊं' पर डांस कर रहे होते हैं। इसके थोड़ी देर बाद जान्हवी भी उनके साथ आ जाती हैं और दोनों मिलकर मजेदार 'नागिन डांस' करने लगते हैं।
फिल्म 'होमबाउंड' के बारे में
'होमबाउंड' का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है। यह फिल्म 98वें ऑस्कर में 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' की रेस की टॉप-15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में शामिल थी। यह 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित 'बशारत पीर' के लेख पर आधारित है, जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के संघर्ष की सच्ची घटना थी।
यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor: पीएम मोदी ने दी अंशुला और रोहन को शादी की बधाई, लिखा खास लेटर; बोनी कपूर ने जताया आभार