फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: दिलकश मुस्कान से जान्हवी ने जीता फैंस का दिल, हाथों में चूड़ी पहने दिखा एक्ट्रेस का देसी अंदाज

Wed, 03 Aug 2022 07:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। अभिनेत्री का यह ट्रेडिनशल अंदाज सबके दिलों को छू रहा है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके द्वारा की गई एक्टिंग को समीक्षकों के साथ-साथ हर कोई सराह रहा है। यही कारण है जान्हवी की फिल्म 'गुड लक जेरी' इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है। जहां एक तरफ उनकी फिल्म इंटरनेट पर छाई हुई है, वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें तहलका मचा रही हैं। जान्हवी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

'गुड लक जेरी' फेम अभिनेत्री को पिछले दिनों बहुत ही सिंपल लुक में स्पॉट किया गया था। जान्हवी कपूर ने स्लीवलेस यैलो सूट पहना था जिसे एक्ट्रेस ने ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। कोल्हापुरी चप्पल, हाथ में कंगन और कानों में खूबसूरत बाली की साथ जान्हवी ने अपना लुक कम्पलीट किया था। अपने इसी लुक की तस्वीरें आज जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी के इंडियन लुक के साथ उनकी समाइल भी फैंस को खूब भा रही है। इन तस्वीरों में वह किसी क्यूट सी बच्ची की तरह पोज देती नजर आ रही हैं।

जान्हवी इस समय अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' को जमकर प्रमोट कर रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। अभिनेत्री ने लिखा,'गुड लक जेरी अब डिज्नी +हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।' उनकी खूबसूरत स्माइल एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रही है और वह अपने इस लुक से किसी का भी दिल चुरा सकती हैं। उनकी तस्वीर पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।'  दूसरे ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर...।'  
विज्ञापन

पिछले दिन ही अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए ही अपना एक स्टनिंग लुक फैंस के साथ साझा किया था। जान्हवी इसमें  मैटेलिक शिमरी गाउन में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी ने अभी हाल ही में अपनी फिल्म 'बवाल' की शूटिंग खत्म की है, जिसमें वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें