फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: लंदन में 'उलझ' की शूटिंग कर रहीं जान्हवी, तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Mon, 19 Jun 2023 05:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका आधा चेहरा फिल्म के क्लिपबोर्ड के पीछे छिपा हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम है "उलझ'। एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। यह फिल्म भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के बारे में है। कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग विदेशी जगहों पर शूट किया जाएगा।

विज्ञापन

Amar Ujala Samvaad 2023: छोटे शहरों में आज भी नहीं बदली सड़क और सोच, मीनाक्षी दीक्षित ने यूं बयां किया दर्द 

साझा किया पोस्ट
जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका आधा चेहरा फिल्म के क्लिपबोर्ड के पीछे छिपा हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ जान्हवी ने कैप्शन लिखा है, 'उलझ।' बता दें कि सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'उलझ' में जान्हवी कपूर एक युवा आईएफएस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन


उत्साहित हैं जान्हवी
इस फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को लेकर जान्हवी बेहद खुश हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद कहा था, 'जब मेरे पास 'उलझ' की स्क्रिप्ट आई, तो मुझे यह तुरंत पसंद आ गई, क्योंकि बतौर एक्टर मुझे हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश रही है, जो मुझे मेरे कंफर्ट जोन से निकालने में मददगार हों। आईएफएस ऑफिसर का रोल कुछ ऐसा ही था। इस किरदार की कई लेयर्स और इमोशन हैं। यह वकाई चुनौतीपूर्ण है।'
Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' पर थमता नहीं दिख रहा विवाद, पुलिस ने दी मनोज मुंतशिर को सुरक्षा

इन फिल्मों में आएंगी नजर
जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'उलझ' के अलावा वह 'बवाल' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा उनके पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
Shruti Haasan: श्रुति हासन को है भांग पीने की आदत? आस्क सेशन में अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें