जान्हवी और तारा सुतारिया साथ में डांस करती हुईं
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
डांस वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
तारा सुतारिया और जान्हवी कपूर की वायरल वीडियो पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘देवरानी जेठानी रॉक।’ एक अन्य यूजर ने ‘शिखू और विखू की दुल्हनिया।’ कई यूजर्स ने हार्ट, फायर इमोजी भी दोनों एक्ट्रेस से बनाया है। जान्हवी और तारा फिल्म ‘धड़क’ के एक गाने पर डांस कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड के साथ अनन्या पांडे ने की ट्विनिंग, शिखर की फोटो देख अभिनेत्री ने यूं किया रिएक्ट
पहाड़िया ब्रदर्स को डेट कर रही हैं तारा और जान्हवी
तारा सुतारिया और जान्हवी कपूर इन दिनों पहाड़िया ब्रदर्स को डेट कर रही हैं। जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया हैं, जो वायरल वीडियो में भी नजर आ रहे हैं। वहीं तारा सुतारिया वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। अक्सर ही दोनों एक्ट्रेस को अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ आउटिंग पर देखा जाता है। आने वाले वक्त में अगर तारा और जान्हवी की शादी, पहाड़िया परिवार में होती है तो यह दोनों एक्ट्रेस देवरानी-जेठानी बन जाएंगी।
जान्हवी कपूर और तारा सुतारिया का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर की कुछ वक्त पहले ही एक फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। वहीं तारा सुतारिया की आने वाली मूवी की बात करें तो वह अगले साल साउथ एक्टर यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।