फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhadak Poster: लहंगा-चोली में भागीं जाह्नवी कपूर, पकड़ने को पीछे दौड़े ईशान

Thu, 16 Nov 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
धड़क
विज्ञापन
आखिर वो दिन आ ही गया जब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की बॉलीवुड में एंट्री हो रही है। बुधवार को जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' के तीन पोस्टर रिलीज हुए। अब एक और पोस्टर सामने आया है। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है।  
विज्ञापन

  #धड़क starring Janhvi & Ishaan
6th July 2018 @ShashankKhaitan @apoorvamehta18 @ZeeStudios_ pic.twitter.com/tZ75FwqraM — Karan Johar (@karanjohar) November 16, 2017
इस नए पोस्टर में जाह्नवी लहंगा चोली में बिल्कुल गांव की छोरी लग रही हैं। वहीं ईशान ने राजस्‍थानी प्रिंट की शर्ट, जींस और कोल्हापुरी चप्पल पहनी हुई है। हाथ में गमछा लिए ईशान और शर्माती हुई जाह्नवी की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। 
विज्ञापन

धड़क
पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। फिल्म 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भले ही ये फिल्म 'सैराट' की रीमेक हो लेकिन इसे पूरी तरह से कॉपी नहीं किया जाएगा।

ये एक लव स्टोरी है। फिल्म की शूटिंग अगले साल से राजस्‍थान में शुरू होगी। इस फिल्म के लिए जाह्नवी और ईशान पिछले 6 महीने से तैयारी कर रहे हैं। पिछली शाम पहली बार दोनों का लुक नजर आया। करण जौहर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें