फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द गिल्टी के रीमेक में नजर आएंगे जेक गिलेनहाल, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Tue, 11 Dec 2018 04:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jake Gyllenhaal - फोटो : social media
विज्ञापन
नाइट क्रूवर, पिजनर और स्ट्रॉन्गर जैसी फिल्में में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार जेक गिलेनहाल इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में खुलासा हुआ है कि वह ऑस्कर विनिंग फिल्म द गिल्टी के रीमेक में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो द गिल्टी के रीमेक को रिवा मार्कर प्रोड्यूस कर रही हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह एक डेनमार्क भाषी फिल्म है। बता दें कि द गिल्टी को इस साल ऑस्कर की विदेशी भाषी फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

बात करें इसकी कहानी की तो यह एक पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जिसे पुलिस कंट्रोल रूम में बैठ एक किडनैप महिला का फोन आता है और वह कंट्रोल रूम में बैठकर महिला को बचाने की योजना बनाता है। इस फिल्म को इसी साल सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड सिनेमा ऑडियन्स का खिताब मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें