साउथ के 'थलाइवा' यानी रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस एक्शन-एंटरटेनर फिल्म का डायरेक्शन 'कोलामावु कोकिला' फेम नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। अब तक मूवी के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनमें से 'कावला' एक बड़ा चार्टबस्टर है। इसी बीच फिल्म के सेंसर बोर्ड प्रमाणन को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे फैंस का खुश होना लाजमी है।
'जेलर'को मिला यूए सर्टिफिकेट
'जेलर' को लेकर ताजा अपडेट यह है कि फिल्म ने सेंसर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सीबीएफसी पैनल ने रजनीकांत स्टारर इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट जारी किया है। इस तरह मूवी 10 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 'जेलर' में रजनीकांत तो हैं ही, वहीं इसमें मोहनलाल और शिव राजकुमार का भी कैमियो होने वाला है।
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगी एक और फिल्म, ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना संग जमाएंगे जोड़ी
'जेलर' में हैं ये सितारे
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का निर्माण सन पिक्चर्स के जरिए किया गया है, और इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। 'जेलर' में तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णा, जैकी श्रॉफ, मिरना मेनन, सुनील, नागा बाबू, योगी बाबू और वसंत रवि जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं।
Gadar 2: 'हथौड़े वाले सीन में सनी देओल की बराबरी नहीं कर सकते साउथ सितारे', टीम ने की अभिनेता की तारीफ
आज होगा 'जेलर' का ऑडियो लॉन्च
'जेलर' को यूए सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी खुद सन पिक्चर्स ने आधिकारिक तौर पर दी है। इसका रन टाइम करीब 170 मिनट है। 'जेलर' में रजनीकांत, मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'जेलर' तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में एक साथ पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। वहीं, आज यानी 28 जुलाई को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में 'जेलर' का ऑडियो लॉन्च होने वाला है।