फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन: 'जेलर 2' की कास्ट में शामिल हुईं अभिनेत्री, चेहरे पर तेवर और दबंग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidya Balan: 'जेलर 2' की कास्ट में अभिनेत्री विद्या बालन शामिल हो गई हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी असरदार होने वाला है। उनका नया वीडियो धमाल मचा रहा है।
 
विज्ञापन
विद्या बालन, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जेलर 2' के मेकर्स धीरे-धीरे उन कलाकारों के किरदारों से पर्दा उठा रहे हैं जो इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे।  इस कड़ी में अब विद्या बालन का नाम भी जुड़ गया है। मेकर्स ने अब विद्या के किरदार का पहला लुक जारी किया है। वह 'कांथा' का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन नए वीडियो में उन्हें एक जबरदस्त अंदाज में पेश किया गया है।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
वीडियो में विद्या नीली साड़ी और काले ब्लाउज में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में सिगरेट है और वह सीढ़ियों से उतरकर एक कमरे में दाखिल होती हैं। वीडियो में ज्यादा कुछ तो नहीं दिखाया गया है लेकिन एक बात साफ है कि कांथा का किरदार कोई शांत या दब्बू किस्म का नहीं है। इस सीन में विद्या का अंदाज काफी प्रभावशाली और दबंग है। 

विद्या बालन - फोटो : एक्स@sunpictures
क्या होगा विद्या बालन का किरदार?
मेकर्स ने अभी तक यह नहीं बताया है कि कहानी में कांथा का क्या रोल है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्या मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी बेटी का किरदार निभाएंगी। कहा जा रहा है कि मिथुन 'जेलर 2' में मुख्य विलेन (खलनायक) की भूमिका में होंगे और रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स ने पहले एक सूत्र के हवाले से कहा था, 'विद्या मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी बेटी का रोल निभा रही हैं।'

क्या थी 'जेलर' की कहानी?
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर' फिल्म मुथुवेल पांडियन की कहानी थी। वह एक रिटायर्ड जेलर थे, जिनका शांत जीवन तब उथल-पुथल हो गया जब उनका बेटा लापता हो गया। सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने भारत में 348.55 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर में 604.50 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की थी।
विज्ञापन

खास हुई 'जेलर 2' की कास्ट
  • 'जेलर 2' में ओरिजिनल कास्ट के कई सदस्य भी वापसी कर रहे हैं, जिनमें राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक शामिल हैं। 
  • इस सीक्वल में कलाकारों की एक शानदार नई टीम भी शामिल है, जिसमें एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, अन्ना राजन और जतिन सरना शामिल हैं।
  • फिल्म में कई कैमियो रोल भी होने की उम्मीद है। 
  • खबरों के अनुसार मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • विद्या के 'कांथा' के रूप में शामिल होने के साथ ही, 'जेलर 2' की कास्ट का एक और अहम हिस्सा तय हो गया है।
  • नेल्सन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें