बीते दिनों रिलीज हुए पहले दो गाने
कुछ दिनों पहले फिल्म ‘जेलर 2’ का एक हाई-एनर्जी गाने 'अला बोलेलो' के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना 'वन सन, वन मून' का लिरिकल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। जहां 'वन सन, वन मून' में रजनीकांत की विरासत और उनके स्टारडम को दिखाया गया है। इस लिरिकल वीडियो में 'जेलर' के सीक्वल से रजनीकांत की कुछ नई झलकियां भी देखने को मिली थीं।
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
कब रिलीज होगी फिल्म 'जेलर 2'?
'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा शिवराज कुमार, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और सूरज वेंजारामूडु भी नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।