फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर 2: रिलीज हुआ रजनीकांत की फिल्म का तीसरा गाना, नोरा फतेही के डांस में दिखा दम; जानें कैसा है ‘बिंदास’

Thu, 01 Oct 2026 03:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Jailer 2 song Bindass Released: फिल्म ‘जेलर 2’ के एल्बम से मेकर्स ने एक और नया गाना रिलीज किया है। इस गाने ‘बिंदास’ में नोरा फतेही काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस डांस नंबर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
बिंदास गाने में नोरा फतेही - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का तीसरा गाना ‘बिंदास’ मेंकर्स ने रिलीज कर दिया है। साउथ की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म में नोरा फतेही काफी खास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। जानें क्या खास है इस गाने में…

क्या खास है नोरा फतेही के गाने में? 

  • बिंदास फिल्म ‘जेलर 2’ का यह तीसरा गाना है। 
  • इस गाने में नोरा फतेही काफी बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। 
  • बिंदास गाने को अनिरुद्ध रविचंदर और दीप्ति सुरेश ने गाया है। 
  • फिल्म  ‘जेलर 2’ के 12 गानों के एल्बम से यह तीसरा गाना रिलीज हुआ है। 
  • नोरा फतेही का यह गाना फिल्म के रिलीज की तरफ बढ़ते कदमों को दिखा रहा है। 
विज्ञापन

रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

बीते दिनों रिलीज हुए पहले दो गाने
कुछ दिनों पहले फिल्म ‘जेलर 2’ का एक हाई-एनर्जी गाने 'अला बोलेलो' के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना 'वन सन, वन मून' का लिरिकल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। जहां  'वन सन, वन मून' में रजनीकांत की विरासत और उनके स्टारडम को दिखाया गया है। इस लिरिकल वीडियो में 'जेलर' के सीक्वल से रजनीकांत की कुछ नई झलकियां भी देखने को मिली थीं।

विज्ञापन

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

कब रिलीज होगी फिल्म 'जेलर 2'?
'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा शिवराज कुमार, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और सूरज वेंजारामूडु भी नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें