जयदीप अहलावत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। वेब सीरीज 'पाताल लोक' से जयदीप ने अपनी खास पहचान बनाई है। आखिरी बार उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ स्टारकास्ट के लिए भी यह बड़ा झटका था। हालांकि, ओटीटी पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। हाल ही में दिए इंटरव्यू में जयदीप अहलावत ने फिल्म के फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।