फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 से पहले विराट कोहली से मिले जयदीप अहलावत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें; फैंस ने लुटाया प्यार

Fri, 27 Mar 2026 06:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Virat Kohli and Jaideep Ahlawat: ‘पाताललोक’ और ‘फैमिली मैन 3’ में अपने शानदार किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले जयदीप अहलावत ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
विराट कोहली और जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयदीप अहलावत, जो अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की, जो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ फोटो शेयर की हैं। 

‘विराट लम्हा'
विज्ञापन

जयदीप अहलावत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ पोस्ट डालकर, सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘विराट लम्हा, आईपीएल 2026 के शुरू होने से बस एक दिन पहले। आखिरकार आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपके समय के लिए शुक्रिया कप्तान।’
 

फैंस ने लुटाया प्यार
पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। दोनों को साथ में देखकर लोग काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘वाओ, दो धुरंधर’, वहीं एक ने कमेंंट किया- ‘वाह क्या कोलैबोरेशन है’, एक यूजर ने लिखा- ‘दो डिपार्टमेंट के दो सुपरस्टार एक फ्रैम में।’ 


विज्ञापन

जयदीप अहलावत के हालिया प्रोजेक्ट
जयदीप अहलावत ने हाल ही में ‘फैमिली मैन सीजन 3’ में विलेन के किरदार से दर्शकों का दिल जीता। आने वाले समय में ‘द्रिष्यम 3’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी में उनकी एंट्री भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले वे फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आए थे। 

कल से शुरू हो रहा है IPL
वहीं विराट कोहली की बात करें, तो वे 28 मार्च को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलते नजर आएंगे। 28 मार्च से ही आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। पहला मैच आरसीबी बनाम एसआरएच का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें