विजय सालगांवकर बनकर लौटेंगे अजय
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका निभाएंगे। जो अपनी फैमिली के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इसके अलावा तीसरे पार्ट में भी तब्बू आईजी मीरा देशमुख के रूप में वापसी कर रही हैं और दोनों किरदारों के बीच चल रहे गहन मनोवैज्ञानिक टकराव को जारी रखेंगी। पिछली फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया है और एक्टिंग की भी तारीफ हुई है। तीसरे पार्ट में कहानी वहीं से आगे बढ़ने की उम्मीद है, जहां पर पिछले पार्ट में खत्म हुई थी।
हिंदी में 2015 से हुई ‘दृश्यम’ की शुरुआत
दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित और एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित एक मलयालम क्राइम थ्रिलर के रूप में हुई थी, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। इसका हिंदी रूपांतरण 2015 में रिलीज हुआ। इसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया। पहली फिल्म की सफलता के बाद साल 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘दृश्यम 2’ के नाम से आया। ये भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा।