पुलकित सम्राट
संवाद में पुलकित सम्राट भी मंच की शोभा बढ़ाने वाले हैं। टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले पुलकित सम्राट को फिल्म फुकरे के 'हनी' और सनम रे के आकाश किरदार से खास पहचान मिली। अब तक वह जय हो, ओ तेरी, बैंगिस्तान, पागलपंती और तैश सहित एक दर्जन से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पुलकित इन दिनों फिल्म राहु केतु को लेकर चर्चा में हैं। संवाद में वह फिल्म जगत पर अपने विचार साझा करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे पुलकित सम्राट, सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
शालिनी पांडे, अभिनेत्री
वर्ष 2017 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी से शालिनी पांडे रातोंरात स्टार बनीं। इसके बाद उन्होंने तमिल और हिंदी सिनेमा में लगभग 15 फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म राहु-केतु को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वैनिटी वैन से जुड़ी एक घटना को लेकर भी वह सुर्खियों में रहीं। संवाद में वह फिल्मी दुनिया और उससे जुड़ी चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा करेंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में शिरकत करेंगी शालिनी पांडे, फिल्म ‘राहु-केतु’ और सिनेमा पर करेंगी बात
वरुण शर्मा
'चूचा' के नाम से मशहूर वरुण शर्मा भी संवाद में पहुंचेंगे। वरुण शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 की कॉमेडी 'फुकरे' से की थी। फिल्म 'फुकरे' के लिए वरुण को बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इसी फिल्म के जरिए दर्शकों के बीच वे 'चूचा' के नाम से पहचाने जाते हैं। वरुण शर्मा को 'फुकरे' के अलावा, 'फुकरे रिटर्न्स' ‘फुकरे 3’, 'डॉली की डोली', 'छिछोरे', 'दिलवाले', 'राबता', ‘रूहि’, 'फ्राइडे', 'फोन भूत', 'तेरा क्या होगा लवली' और 'खानदानी शफाखाना' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। वरुण की आगामी फिल्म 'राहु केतू' है, जो 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। संवाद में वरुण फिल्म जगत की बात करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में शिरकत करेंगे वरुण शर्मा, दर्शकों के साथ करेंगे फिल्म जगत की बात
मशहूर बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी
- फोटो : amar ujala