रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ 'जग्गा जासूस' में सात साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई दिए हैं। फिल्म के मेकर्स समेत फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और पहले दिन की कमाई देख कर लग रहा है कि ये मुमकिन है। फिल्म अपने पहले दिन कोई रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाई लेकिन इसे मिल रहे रिव्यू के अनुसार कलेक्शन को ठीक-ठाक कहा जा सकता है।
'जग्गा जासूस' ने पहले दिन 8.57 करोड़ की कमाई की है। हालांकि रणबीर कपूर की पिछले साल आई 'ऐ दिल है मुश्किल' के सामने ये कमजोर पड़ते हैं लेकिन कैट की फिल्म 'बार बार देखो' के फर्स्ट डे कलेक्शन के हिसाब से ये आंकड़ें काफी अच्छे हैं। कैट की बार बार देखो ने पहले दिन 6.81 करोड़ कमाए थे वहीं ऐ दिल है मुश्किल ने पहले दिन 13.3 करोड़ अपने नाम किए थे। अनुराग बसु और रणबीर इससे पहले साल 2012 में आई फिल्म 'बर्फी' में के लिए साथ आ चुके हैं। 'बर्फी' ने भी अपने पहले दिन 8-9 करोड़ के बीच बिजनेस किया था।
#JaggaJasoos Fri ₹ 8.57 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 15, 2017