मौजूदा दौर में अभिनय से ज्यादा स्टार्स अपने फिजिकल अपेरेंस को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। गौर करें तो हर अभिनेता और अभिनेत्री खुद को आकर्षक दिखाने की होड़ में जुटा हुआ है। कोई वजन कम कर रहा है तो किसी की सुबह जिम में हो रही है। लेटेस्ट मामला जैकलीन फर्नांडिस का है। 'मर्डर 2' व 'हाउसफुल 2' में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब ये बॉलीवुड धन्नो फिर से सबके दिलो पर राज करने आ रही है।
अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेस 2' में जल्द ही जैकलीन दिखाई देने वाली है काफी समय के बाद वह पर्दे पर नज़र आएँगी और खास बात है की पर्दे पर दीपिका, सोनाक्षी और अमीषा पटेल जैसी एक्ट्रेस भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएँगी।
मुकाबला काँटे का था सो तैयारी भी खास करनी ही थी। 'रेस 2' में अपने लुक को लेकर जैकलीन ने काफी मेहनत की है। वह बताती हैं, 'मै पहले से काफी अलग दिखाना चाहती थी इसलिए सब कुछ जैसे हेयर कट, कलर और मेरे वेट से लेकर वार्डरोब तक सब बदल दिया अपने रेस 2 करेक्टर के लिए! शूटिंग शुरू करने के एक हफ्ते पहले मैंने जूस फ़ास्ट योगा रिट्रीट में रखा। खुद को अच्छा फील करने के लिए शूटिंग शुरू होने से पहले तक खुद को सिर्फ जूस पर ही रखा था मुझे यकीन है की जिस अलग अंदाज़ में मैं इस फिल्म में नज़र आउंगी वह मेरे प्रशंसकों के लिए भी एक अलग अनुभव होगा।'