फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस: एक्ट्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? मकोका केस में आरोपी बनाने पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Tue, 15 Sep 2026 04:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jacqueline Fernandez Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मामले में एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मकोका केस में जैकलीन को आरोपी बनाए जाने की मांग वाली याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल जैकलीन इस मकोका केस में आरोपी नहीं हैं।
विज्ञापन


कोर्ट का यह है फैसला
दरअसल, जैकलीन पहले से ही 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। मई 2026 में दिल्ली की अदालत ने इस मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। वहीं, इसी मामले से जुड़े कथित जबरन वसूली और मकोका केस में सुकेश चंद्रशेखर और दूसरे आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे।

उस समय जैकलीन को मकोका मामले में आरोपी नहीं बनाया गया था। अब नई अर्जी के जरिए मांग की गई है कि जैकलीन को भी इस मामले में आरोपी बनाया जाए। 7 सितंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मांग पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से जवाब मांगा था। अब मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : X @ani_digital
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
यह पूरा मामला सुकेश चंद्रशेखर पर लगे 200 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली के आरोपों से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से संपर्क किया था।

आरोप है कि उसने खुद को एक बड़े सरकारी अधिकारी के तौर पर पेश किया और उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने और कानूनी मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले उसने कथित तौर पर बड़ी रकम की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने दावा किया कि सुकेश जेल के अंदर से ही एक संगठित नेटवर्क चला रहा था और उसके जरिए पैसे की वसूली की जा रही थी। इस मामले में कई दूसरे लोगों के नाम भी सामने आए। बाद में केस में मकोका की धाराएं भी जोड़ी गईं।

सुकेश चंद्रशेखर- जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग केस में कैसे आया जैकलीन का नाम?
इसी कथित अपराध से जुड़े पैसों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अलग से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। ईडी का आरोप है कि सुकेश ने अपराध से हासिल पैसों का इस्तेमाल महंगे सामान और दूसरी सुविधाएं देने में किया। इसी जांच के दौरान जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया।

ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट और दूसरी सुविधाएं दी थीं और उन्हें कथित तौर पर अपराध से हासिल रकम का फायदा मिला। हालांकि, जैकलीन का कहना रहा है कि उन्हें सुकेश की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और वह खुद भी उसके झांसे का शिकार हुई थीं।
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : IANS
हाईकोर्ट से भी नहीं मिली थी राहत
जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई और अपने खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा था कि जैकलीन ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला ट्रायल के दौरान सबूतों के आधार पर किया जाएगा।

इसके बाद मई 2026 में पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन, सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। इसके बाद जैकलीन ने राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया था। हालांकि, जून 2026 में उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली और कानून के तहत दूसरे रास्ते अपनाने की अनुमति मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

अब सभी की नजर राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर है कि जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं।

ये भी पढ़ें-हनुमान अंश: साउथ में इस दिन रिलीज होगी फिल्म, क्या तेलुगु दर्शकों को भी पसंद आएगी नीम करौली बाबा की कहानी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें